इंटरनेट डेस्क। भारत के पड़ौसी देश पाकिस्तान में आम चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है और इसका कारण यह है की बिती आधीरात को अचानक संसद भंग कर दी गई। अब ये उम्मीद है की पाकिस्तान में आने वाले तीन महीने के अंदर चुनाव हो सकते हैं। वहीं नेशनल असेंबली भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

वहीं पाकिस्तान के पूर्व प्रधामनमंत्री इमरान खान इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। क्योंकि 70 साल के इमरान खान इस वक्त पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही चुनाव आयोग ने भी उनके चुनवा लड़ने पर रोक लगा दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर बुधवार आधीरात संसद भंग कर दी। इसके साथ ही शहबाज शरीफ सरकार का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। अब संविधान से तहत शहबाज शरीफ और नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष के पास केयरटेकर प्रधानमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिन का समय है।

pc-indianexpress.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *