इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में जो सबसे बड़ी बात है वो यह की वेस्टइंडीज जैसी टीम के पुछल्ले बल्लेबाज भारत जैसी टीम को मैच हरा रहे है। पहला टी20 मुकाबला हारने के बाद इंडियन टीम दूसरा मुकाबला भी हार गई है।

पिछले मैच में जहां इंडियन टीम को चार वीकेट से हार मिली थी वहीं इस बार दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें की इस जीत की मदद से कैरेबियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर आ गई है। दूसरा मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया और सीरीज का तीसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारत ने मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत हासिल कर ली। इस मैच में निकोलस पूरन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *