इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत को जीत का स्वाद चखने को मिला। इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला और उन्होंनें एक महारिकॉर्ड भी बना दिया। इस रिकॉर्ड को आज तक भारत का कोई खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर पाया है।

सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गयाना में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 44 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार इन चार छक्कों के बाद टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव ने 49 टी20 इंटरनेशनल पारियों में ही अपने 100 छक्के पूरे कर लिए है। वहीं दुनिया में सबसे तेज 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम है। लुईस ने 42 टी20 इंटरनेशनल पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किए थे।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *