इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिफारिश पर 9 अगस्त की आधी रात को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली भंग कर दी। संसद के निचले सदन का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो रहा था लेकिन तीन दिन पूर्व ही असेंबली को भंग कर दिया गया।

अब पाकिस्तान में 90 दिनों के अंदर चुनाव होंगे, तब तक वहां कार्यवाहक पीएम कार्यभार संभालेगा। ऐसे में खबरें है की शहबाज शरीफ के बाद अब जलील अब्बास जिलानी कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इनके नाम की घोषणा आज या कल में हो सकती है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी अमेरिका और यूरोपीय संघ में राजदूत, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी उच्चायुक्त और भारत में पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। आपको बता दें की पाकिस्तान की जनता नवंबर 2023 में चुनाव के जरिए अपनी सरकार चुनेगी।

pc-flickr.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *