इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक शुरुआती तीनों मैचों में क्रमशः 39, 51 और 49 रन की पारी खेली है। इसके साथ ही अब दो मैच और बाकी बचे है। अगर इन मैचों में वो अच्छा प्रदशर्न करते है तो विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

आपको बता दें की तिलक ने इस सीरीज में कुल 139 रन बनाए हैं। अब वह अगर इस सीरीज में 93 रन और बना लेते है तो वो विराट कोहली के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यह रिकॉर्ड किसी भी भारतीय टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का है जो भारतीयों में विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 231 रन बनाए थे।

ऐसे में अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक वर्मा ने 3 मैचों में 139 रन बना दिए हैं। अब 2 मैच में 93 रन बनाते है तो वो ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आपको बता दें की इस सीरीज में वेस्टइंडीज 2-1 से आगे चल रहा है।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *