भाजपा विधायक वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने आज लर्निंग पॉइंट किड्स एकेडमी के बच्चों एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “मेरा माटी मेरा देश अभियान” के तहत वार्ड जंगमबाड़ी व बंगालीटोला की गलियों में तिरंगा यात्रा निकाली एवं हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आग्रह जनता – जनार्दन से किया।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारा राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा”, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण प्रतीकों में से एक है। हर साल तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अत्यंत हर्षोल्लास से आयोजित किया जाता है, जिसमें भारी मात्रा में क्षेत्र की आम जनता, छात्र, छात्राएं भाग लेती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य देश के आत्मगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित करना है। हाथों में तिरंगा लिए अत्यंत मनोहारी यह विशाल यात्रा बच्चों, युवाओं और वयस्कों के बीच राष्ट्रीय आत्म-गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले लोग अपने देश के प्रति अपनी समर्पण, सेवा और आदर्शों को प्रकट करते हैं। यह यात्रा एक – दूसरों के बीच भाईचारा के साथ साथ आपसी एकता के भाव को साकार करने में भी सहायक होती है।”
“इस तरह, “तिरंगा यात्रा” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान वीरों की स्मृतियों का एक अद्वितीय प्रतीक भी है, जो हमें हमारे देश के मूल्यों और संकल्पों को याद दिलाता है। वर्तमान सरकार हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा के अभियान के लिए दृढ संकल्पित है।”
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से बंगालीटोला के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, जंगमबाड़ी के पार्षद विजय द्विवेदी, लर्निंग प्वाइंट स्कूल के निर्देशक दिनेश गौड़ और स्कूल की प्रबंधक विनीता गौड़, स्कूल की कोऑर्डिनेटर अलका श्रीवास्तव, महेश तुसलवानी, राजा चटर्जी, पप्पू जायसवाल, शशांक गौड़, रवि विश्वास, बच्चा यादव, संतोष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी, अश्वनी, समिति भट्टाचार्य, रवि, कार्तिक दादा, लालतू दादा, मोनिका, नंदिनी, जयंती, गायत्री, सुमित्रा, सोमा, पूर्णिमा, चंद्रा, वनिता, तनुश्री
व अन्य लोगो की सहभागिता रही।
