इंटरनेट डेस्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए पेरशानिया कम होने का नाम नहीं ले रही है। साल 2024 का चुनाव लड़ने के लिए तैयारियों में जुटे ट्रंप इतनी कानूनी अड़चनों में फंस चुके है की अब निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। बता दें की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंगलवार को जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने उन्हें चुनाव रिजल्ट पलटने के इल्जाम में दोषी ठहराया है। बता दें की ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणामों को पलटने का प्रयास किया है।

खबरों की माने तो इससे पहले सोमवार को जॉर्जिया के ग्रैंड जूरी ने उन पर चौथा आपराधिक आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट्स से मिली हार को पलटने का प्रयास किया था। इन आरोपों के बाद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ में सबसे आगे चल रहे ट्रंप को अब कानूनी मुश्किलों के सामना करना पड़ सकता है।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *