इंटरनेट डेस्क। एशिया कप की शुरूआत 30 अगस्त से होने जा रही है और इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। हालांकि पाकिस्तान में टूर्नामेंट के चार मैच खेले जाएंगे और बाकी के बचे मैच श्रीलंका मे आयोजित होंगे। इस बीच पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने एशिया कप शुरू होने से पहले सन्यास की घोषणा कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वहाब ने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2020 में पाकिस्तान के लिए खेला था। हालाँकि, 38 वर्षीय खिलाड़ी दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो अंतरराष्ट्रीय करियर में, वहाब ने 27 टेस्ट, 91 वनडे और 36 टी20 मैच खेले है और सभी प्रारूपों में कुल 237 विकेट लिए। वहाब ने ट्विटर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है।

pc-currentaffairs.adda247.com,indiatodayne-in,hindustan

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *