इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। मोदी का यह दो दिवसीय दौरा होगा और यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगेे। यहां पीएम मोदी के साथ कई देशों के प्रमुखों की द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोहानिसबर्ग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की भी बैठक हो सकती है और दोनों चर्चा भी हो सकती है। हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा गया है।

वहीं खबरों की माने तो दक्षिण अफ्रीका के बाद पीएम मोदी ग्रीस दौरे पर रवाना होंगे, जिसकी जानकारी खुद पीएमओ की तरफ से दी गई है। यह दौरा भी दो दिन का होगा।

pc-business-standard.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *