इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना रखी है साथ ही सीरीज पर भी भारत का कब्जा हो चुका है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम आज का मैच जीतकर भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

अगर भारत आज का मैच जीत जाती है तो भारतीय टीम आयरलैंड को उसी के घर में क्लीन स्वीप करेगी। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह तीसरी टी20 सीरीज है। तीनों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है। खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह तीनों ही सीरीज आयरलैंड के घर में खेली है।

बता दें की आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले हुए हैं। इसमें टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *