इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण पहला मैच धुलने के बाद भारतीय टीम आज नेपाल से भिड़ेगी। दोनों ही टीमों के लिए आज करो या मरो की स्थिति है। दोनों ही टीमों में से आज जो भी हारेगा वो एशिया कप से बाहर हो जाएगा। नेपाल को अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 238 रनों की हार मिली थी।

नेपाल के पास इस मैच में खोने को कुछ नहीं है। बता दें की नेपाल की टीम को एशिया की दो सबसे बड़ी क्रिकेट टीम भारत और पाकिस्तान के खिलाफ महाद्वीपीय टूर्नामेंट में खेलने से महत्वपूर्ण अनुभव हासिल होगा। उसे विश्वस्तरीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बल्लेबाजी करने से फायदा होगा।

वहीं बारिश की बात करें तो आज भी मैच में बारिश हो सकती है। इसी मैदान पर शनिवार को भारत ओर पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। मुकाबले में बारिश हो गई थी जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पल्लेकेले में दिन की शुरुआत हल्की बारिश से हो सकती है।

pc-howzat.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *