मैनचेस्टर : करीम बेंजेमा ने आखिरी क्षणों में पेनल्टी पर गोल करके चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले चरण में मैनचेस्टर सिटी से हार के बावजूद रीयाल मैड्रिड की उम्मीदें जीवंत रखी। सिटी ने पहले चरण के बेहद रोमांचक मैच में 4-3 से जीत दर्ज की। सिटी ने हालांकि आखिरी क्षणों में मौके गंवाये जिसके कारण वह बड़े अंतर से जीत हासिल करने में नाकाम रहा।

सिटी ने दो अवसरों पर दो गोल की बढ़त बनायी थी, लेकिन वह रीयाल मैड्रिड पर सेमीफाइनल के दूसरे चरण से पहले बड़ी बढ़त नहीं बना पाया। मैड्रिड अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण के मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा। सिटी को केविन डि ब्रूएन (दूसरे मिनट) और गैब्रियल जीसस (11वें) ने शुरू में ही दो गोल की बढ़त दिला दी थी। उसकी तरफ से दूसरे हॉफ में फिल फोडेन (53वें) और बर्नांडो सिल्वा (74वें) ने गोल किये।

मैड्रिड के लिये बेंजेमा ने 33वें मिनट में पहला गोल किया और फिर उन्होंने 82वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। इस बीच विनी जूनियर ने 55वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *