इंटरनेट डेस्क। वनडे विश्व कप की शुरूआत कल यानी के पांच अक्टूबर से होने जा रहे है और इस टूर्नामेंट का फाइलन मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए तैयार है और भारत पहुंच भी चुकी है। वैसे इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है तो भारत की नजर इस पर तीसरी बार है। अब तक 1983 और 2011 में भारत ने ये खिताब अपने नाम किया है।

बता दें की विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे और इस विश्व कप में कुल 10 टीमें ही भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वैसे आपको भी अगर वर्ल्ड कप के मैच देखने है तो आपको सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखना होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं।

वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी देख सकेंगे। विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप पर भी देख सकते हैं।

pc-.espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *