इंटरनेट डेस्क। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत की कई टीमें हिस्सा ले रही है। इन टीमों ने इस बार एशियान गेम्स में इतिहास रच दिया है। 2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन भी भारत को दो मेडल मिले। ऐसे में एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

बता दें की 2023 एशियन गेम्स में अब भारत के नाम 71 मेडल हो गए हैं। इससे पहले एशियन गेम्स के एक संस्करण में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे। भारत ने यह रिकॉर्ड जकार्ता में हुए 2018 एशियाई खेलों में बनाया था और अब भारत एशियन गेम्स 2023 में यह रिकॉर्ड बनाया है।

बता दें की एशियन गेम्स 2018 में भारत ने 16 गोल्ड, 13 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। वहीं 2023 एशियन गेम्स में अब तक भारत के नाम 16 गोल्ड, 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

pc- abp news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *