खेल डेस्क। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित दुनिया के कई दिग्गज इस बार अपना आखिरी विश्व कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इन खिलाडिय़ों की सूची में तीन भारतीयों के नाम शामिल हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण कल से शुरू होने जा रहा है।

रोहित शर्मा की उम्र 36 साल होने वाली है। अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 40 हो जाएगी, ऐसे में उनका अगला विश्व कप खेलना बेहद मुश्किल नजर आता है।

भारत के स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के लिए भी ये आखिर विश्व कप साबित हो सकता है। उन्हें अन्तिम समय में अक्षर पटेल के स्थान पर भारतीय टीम में जगह दी गई है। वह विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी ये आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है। विराट कोहली की उम्र 34 साल हो चुकी है और अगले विश्व कप तक वह 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर की अगले विश्व कप में खेलने की उम्मीदें कम ही नजर आ रही है। विराट कोहली इस विश्व कप में अपनी छाप छोडऩे को बेताब होंगे।

PC:espncricinfo

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *