मेडन (इंडोनेशिया) | इंडोनेशिया के सुमात्रा द्बीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12 महिलाएं कई टन म्टिटी के नीचे दब गई, जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं बृहस्पतिवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं।

तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं। राजगुकगुक ने बताया कि दो घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में दो घायल महिलाओं को बचाया लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है जहां से बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *