इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के लिए तो हर कोई दीवाना है और हर किसी को खेल पसंद भी है। ऐसे में अब क्रिकेट को लेकर एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है और वो ये की लॉस एंजिलिस में होने वाने 2028 के ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। अगर ये खबर सही साबित होती है तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

इंटरनेशनल मीडिया रिपोटर्स की माने तो 2028 के ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट के साथ ही फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को भी इवेंट में शामिल किया जाएगा। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज शाम तक लॉस एंजिलिस ओलिंपिक कमेटी कर सकती है।

बताया जा रहा है की इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। इस बार के एशियन गेम्स में क्रिकेट शामिल किया गया था। भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता।

pc-hellenic-cricket-federation

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *