खेल डेस्क। ओलंपिक में एक बार फिर से क्रिकेट भी देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा लॉस एंजिलस ओलंपिक में इस खेल को भी शामिल करने की स्वीकृति दी जा चुकी है।

यानी 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट का भी आयोजन होगा। मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन के बाद क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने का ऐलान किया गया। इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट की स्पर्धा का आयोजन हुआ था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के इस कदम से अब ओलंपिक में भारत की पदक बढऩे की संभावनाएं बढ़ गई हैं। क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है।

खबरों के अनुसार, आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने जानकारी दी कि कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस के साथ क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल किए जाने की मंजूरी दी गई है।

PC:cnbctv18

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *