वाराणसी 20 अक्टूबर संवाददाता :- रेडियो सिटी वाराणसी ने समाज मे भागीदारी और समर्पण को देखते हुए उनके मनोरंजन और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीज़न 15” का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री घाट, वरुणा पुल पर किया है इस कार्यक्रम में बनारस के टॉप 5 गायकों के बीच प्रतिस्पर्धा का आयोजन है इस कार्यक्रम में 3 राउंड हुआ जिसमें की पहला राउंड सुपरफास्ट राउंड यानी कि यूपी बीट सॉंग्स पर आधारित था | दूसरा राउंड melody round और तीसरा राउंड होण्डा बिग wing’s most exciting round रहा |

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि अशोक मुथा जैन (पुलिस कमिश्नर वाराणसी) और मेयर अशोक तिवारी , विशिष्ट अतिथि नीलू मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय एथलीट) और कार्यक्रम का संचालन आर जे नेहा ,आर जे रागिनी, आर जे विशाल ने किया |

अथितियों का स्वागत यूनिट हेड दैनिक जागरण डॉ अंकुर चड्डा और महा प्रबंधक रेडियो सिटी योगेश कुमार सिंह ने किया रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीज़न 15 कार्यक्रम में जज के रूप में पद्मश्री कैलाश खेर वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे |

कार्यक्रम का प्रयोजन Honda Bigwing, SBI, The Scholars Home, RL Masala, Little flower college, Unacademy द्वारा किया गया | रेडियो सिटी सुपर सिंगर सीजन15 के विजेता चुने गए विवेक कुँवर जिन्हें 25000 का कैश प्राइज और सुपर सिंगर season 15 की ट्रॉफी से नवाजा गया |

विजेताओं की घोषणा तथा धन्यवाद ज्ञापन आर जे द्वारा किया गया इस अवसर पर रेडियो सिटी की टीम से रूपेश सिंह, विजय सिंह, शाकिब, साजन, अमित सिंह, विजयेंद्र केशरी , अक्षिता शुक्ला, पवन सिंह उपस्थित रहे ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *