इंटरनेट डेस्क। इजरायल-हमास युद्ध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों का विवाद 15वें दिन भी जारी है। इजरायली सेना की ओर से लगातार हमास के ठिकानों को निशाना जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संकल्प लिया है।

पीएम ने गाजा को जीतने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। यानी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से भी इजरायली सेना की कार्रवाई पर किसी तरह से रोक नहीं लगाई जाएगी। इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि हमास आतंकियों ने दो अमेरिकी बंधकों को रिहा कर दिया है। इन दोनों अमेरिकी नागरिकों कों 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हुए हमले के बाद आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था।

खबरों के अनुसार, इजरायली अधिकारियों की ओर से लेबनान की सीमा से सटे किर्यत शमोना में मौजूद अपने नागरिकों को शहर खाली करने का निर्देश दिया जा चुका है। गौरतलब है कि दोनों में चल रहे आपसी विवाद के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है।

PC:ndtv

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *