इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ जमकर अपना बल्ला चलाया और वर्ल्ड कप 2023 का बड़ा कारनामा कर डाला।

बता दें की ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 40 गेंदों में शतक बनाया है। छठे नंबर पर उतरे मैक्सवेल ने 44 गेंदों में में 9 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 106 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक लगाया है। मार्कराम ने यह सेंचुरी मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाई है।

बता दें कि मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स टॉप पर हैं, जो 31 गेंदों में सेंचुरी जमा चुके हैं।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *