इंटरनेट डेस्क। इजराइल की सेना ने एक फिर से गाजा पट्टी में भीषण बमबारी की है। यहां पर रविवार तडक़े शरणार्थी शिविरों पर हुई बमबारी में 53 लोगों की मौत हो चुकी है। खबरों के अनुसार, बमबारी के दौरान बीती रात और रविवार तडक़े उस समय हुए हमले के समय ज्यादातर शरणार्थी सो रहे थे।

इजराइली सेना के एक अन्य हमले में गाजा में एक ही परिवार के 21 लोग मारे गए हैं। इस हमले में मरने वाले लोगों की संख्या में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

इजराइली सेना के हमलों को देखते हुए अरब देशों की ओर से एक बार फिर गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग की गई है। हालांकि इजराइल की ओर से इस मांग को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि इस इजराइल-हमास संघर्ष के कारण दोनों ही पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। हमास द्वारा इजराइल पर हमला करने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था।

PC:aa.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *