इंटरनेट डेस्क। इजराइल-हमास संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। ये विवाद समाप्त करने के लिए कई देशों की ओर से आह्वान किया जा चुका है। अब जर्मन के वाइस चांसलर एवं वित्त मंत्री रॉबर्ट हैबेक ने हमास को लेकर बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, रॉबर्ट हैबेक ने कहा कि फिलिस्तीनी हमास आंदोलन का इजराइल पर हमला ;सभ्य दुनिया पर युद्ध की घोषणा है और आंदोलन को ही नष्ट कर देना चाहिए।

वेल्ट न्यूज चैनल ने हैबेक के हवाले से ये बात कही है। जर्मन वाइस चांसलर ने कहा कि मूल रूप से, हमास को नष्ट किया जाना चाहिए, क्योंकि इसने मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि फिलिस्तीनियों को अपना देश बनाने का अधिकार है, इसलिए दो राज्यों का निर्माण संघर्ष का सही राजनीतिक समाधान है, लेकिन ऐसा निर्णय हमास के हित में नहीं है। गौरतलब है कि इजराइल-हमास संघर्ष में अभी तक लगभग दस हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अभी भी ये संघर्ष जारी है।

PC:zeebiz

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *