इंटरनेट डेस्क। इजराइल के हमास पर हमले तेज होते जा रहे हैं। इजराइल ने अब हमास के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। इजराइली सेना की ओर से अब उत्तरी गाजा को दक्षिणी गाजा से अलग किए जाने का दावा किया है। इजरायली सेना की ओर से हमास के 450 से ज्यादा ठिकानों को तबाह करने का भी दावा किया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की युद्ध में मौत हो चुकी है।
इजराइल की ओर से हमास को पूरी तरह खत्म करने की ठान लिया गया है। इजराइली सेना की ओर से गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी को घेर लिया गया है। दूसरी ओर हमास के आतंकियों ने गलियों और सुरंगों से युद्ध करने की रणनीति बना ली है।

खबरों के अनुसार, इजराइली सेना उत्तरी गाजा में तबाही मचाती नजर आ रही है। सेना की ओर से नागरिकों से दक्षिण गाजा में चले जाने की अपील की है।

PC:firstpost

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *