इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारतीय टीम को ऑॅस्ट्रेलिया के साथ में टी20 सीरीज खेलनी है और ऐसे में भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल है और उनके इस सीरीज में वापस लौटने की संभावना ना के बराबर है। ऐसे में अब भारतीय टीम की कमान किसके हाथ मंे होगी ये बड़ी बात है।

बता दें की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू होने वाली भारत की आगामी पांच मैचों की श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद की जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक अब टी20 के लिए नए कप्तान का ऐलान होना है।

खबरों की माने अब सूर्यकुमार यादव या एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम का नेतृत्व कर सकते है। इसकी घोषणा 15 नवंबर के बाद हो सकती है।

pc-7criccricket.in

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *