खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होने वाला ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मैच में चमत्कार की उम्मीद होगी।

वहीं मौजूदा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड इस मैच को जीत कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम ये मैच जीतकर आईसीसी वनडे विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में जगह बनाना चाहेगी।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन और आदिल राशिद।

PC:jansatta

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *