इंटरनेट डेस्क। इजराइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे हमलों के बीच चीन की ओर से बड़ी बात सामने आई है। अब संयुक्त राष्ट्र में चीन ने गाजा इलाके में सुरक्षा परिषद के हाल ही में पारित प्रस्ताव को लागू करने का आह्वान किया है।

खबरों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जुन ने सुरक्षा परिषद के हाल ही में पारित प्रस्ताव को लागू करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की प्रभावशीलता उनके कार्यान्वयन में निहित है। संबंधित पक्षों के लिए समाधान के प्रावधानों को अक्षरश: लागू करना महत्वपूर्ण है।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जुन ने इस संबंध में माल्टीज-मसौदा प्रस्ताव को अपनाने के बाद वोट के स्पष्टीकरण में कहा कि सुरक्षा परिषद के लिए कार्यान्वयन पर निगरानी और रिपोर्ट करने के लिए अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए एक जरूरी तंत्र स्थापित करना आवश्यक है। गौरतलब है कि इजराइल के गाजा पर हुए हमलों में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत चुकी है। वहीं बड़ी संख्या में इसके कारण प्रभातिव हुए हैं।

PC:edarabia

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *