इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय पूरा हो चुका है और उसके साथ ही अब तक कई हजार लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में उत्तरी गाजा में इजरायल द्वारा की जा रही सैन्य कार्रवाई के बाद अब सेना दक्षिणी गाजा में भी मिशन शुरू करने को तैयार है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां सेना ने हवा से अरबी भाषा में पर्चे गिराकर खान यूनिस इलाका खाली करने का फरमान सुनाया है। इनमें लिखा है कि जो भी हमास के नेताओं या उनके कमांड सेंटर के आस-पास मौजूद है वो अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। ऐसे में इस इलाके को खाली कर दिया जाए।

खबरों की माने तो इजरायल ने दक्षिणी गाजा में व्यापक अभियानों के संकेत दिए हैं क्योंकि अस्पताल की खोज से अभी तक हमास के अड्डे का पता नहीं चला है। इजरायल के इस कदम से फलस्तीनी नागरिक दहशत में हैं।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *