इंटरनेट डेस्क। इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बाद फिर से गाजा में हमास के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है। इजराइली पीएम ने इस संबंध में अब कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई के दौरान उनका देश नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि गाजा में भागने की चेतावनी देने वाले पर्चे तक बंटवाए गए, लेकिन हताहतों की संख्या को कम करने के प्रयास सफल नहीं रहे। इस दौरान उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि गाजा में कसी भी नागरिक की मौत एक त्रासदी है।

इजराइल की ओर से गाजा में हमास को नष्ट करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाजा में हम कम से कम नागरिक को नुकसान पहुंचाकर काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि इजराइल के गाजा पर किए गए हमलों के कारण 1,200 लोग मारे गए हैं।

PC:thehindu

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *