इंटरनेट डेस्क। इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बड़ा बयान दिया है और उन्होंने साफ कहा है की इस्लामिक संस्कृति और यूरोप का कल्चर आपस में मेल नहीं खाता है। ऐसे में इस्लाम की यूरोप में कोई जगह नहीं है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेलोनी ने कहा कि इटली में इस्लाम के सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब की ओर से फंडिंग की जा रही है। जहां शरिया कानू लागू है।

उन्होंने कहा की यूरोप में जो इस्लामीकरण की प्रक्रिया चलाने की कोशिश की जा रही है, वह हमारी सभ्यता के मूल्यों से बहुत दूर है। ऐसे में मुसलमान यूरोप से दूर रहें। जानकारी इटली पीएम ने इस्लामी सभ्यता के यूरोप से दूर रहने को ही बेहतर बताते हुए कहा कि हमारी सभ्यता के मूल्यों और इस्लामी मूल्यों के बीच सामंजस्य ही नहीं है।

बताया जा रहा है की जॉर्जिया मेलोनी की ये टिप्पणी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने यूरोप के कल्चर को अवैध प्रवासियों से खतरा होने की बात कही है। दरअसल प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने हालिया इटली दौरे पर कहा है कि अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या से यूरोप का समाज अस्थिर हो जाएगा।

pc- aaj tak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *