इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेजी जा रही है। इस सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है और साउथ अफ्रीका को सरीज में पछाड़ दिया है। बता दें की अर्शदीप सिंह और आवेश खान की शानदार बॉलिंग के दम पर साउथ अफ्रीका की पारी को सस्ते में समेटने के बाद भारत ने केवल 100 गेंद में टारगेट हासिल कर लिया और मैच को अपने नाम कर लिया।

इस मैच को जीतने के साथ ही टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल के नाम अद्भुत उपलब्धि भी दर्ज हो चुकी है। बता दें की अब वह पिंक वनडे जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। इतना ही नहीं यह बतौर कप्तान उनकी लगातार 10वीं जीत भी है।

बता दें की मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह के पांच और आवेश खान के चार विकेटों के बूते टीम को 27.3 ओवर के भीतर सिर्फ 116 रन पर समेट दिया और फिर 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर भारत ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *