इंटरनेट डेस्क। ईरान में एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है जिसके कारण कई काम पूरे तरीके से ठप हो गए हैै। मीडिया रिपोटर्स की माने तो संदिग्ध साइबर हमले के कारण ईरान के 70 प्रतिशत गैस स्टेशनों का कामकाज सोमवार को पूरी तरह से ठप हो गया। सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ;सॉफ्टवेयर में समस्या के कारण गैस स्टेशन के कामकाज में अनियमितता आ गई।

वहीं खबरें यह भी सामने आई की चैनल द्वारा लोगों से आग्रह किया गया कि वह उन गैस स्टेशन पर न जाएं जो काम नहीं कर रहे हैं। खबरों की माने तो इस्राइली मीडिया ने ;गोंजे के दारांडे या ;प्रेडेटरी स्पैरो नामक हैकर समूह के हमले को जिम्मेदार ठहराया है।

सरकारी टेलीविजन चैनल ने तेल मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया कि देश में 30 प्रतिशत से अधिक गैस स्टेशन अब भी काम कर रहे हैं। देश में लगभग 33 हजार गैस स्टेशन हैं। हाल के वर्षों में ईरान के गैस स्टेशन, रेलवे प्रणाली और उद्योगों पर कई बार साइबर हमले हुए हैं।

pc-swarajyamag-com.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *