वाराणसी। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा संज्ञान में लाये गये समस्याओं पर सनत कुमार सिंह जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष व कैलाश नाथ यादव जिला मंत्री एवं कौशल कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है कि वर्ष 2016 से 2021तक की अवधि में शिक्षक / शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान पाने वाले अधिकांश बकाया ऐरियर का भुगतान लम्बित है । पदोन्नति व वेतन विसंगति के निर्धारण के फलस्वरूप व वर्ष 2017 से वर्ष 2020 तक कुछ शिक्षिकाओं के मातृत्व पर जाने के फलस्वरूप अनावश्यक रूप से वेतन रोके जाने की वजह से उक्त शिक्षिकाओं के बकाया वेतन का भुगतान लम्बित है ।सनत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक/शिक्षिकाओं के वेतन रोक/निलम्बन के फलस्वरूप वेतन रोके से उक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं के बकाया वेतन का भुगतान सम्बन्धी विवरण बकाया रजिस्टर में क्रमिक रूप से सूचीबद्ध न होने की वजह से साथ ही उपरोक्त बकायों के अलावा सातवें वेतनमान के ऐरियर में भी कम धनराशि का भुगतान होने की वजह से कुछ शिक्षक/शिक्षिकाओं के बकाया ऐरियर का भुगतान लम्बित है। कैलाश नाथ यादव ने कहा कि कई शिक्षकों के 01 दिन के वेतन कटने के बाद का आदेश भी जारी नहीं हुआ है और कुछ शिक्षक निलंबित हैं जिन्हें बहाल किया जाना आवश्यक है,उक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अतिशीघ्र समस्याओं के निदान हेतु मांग किया गया। .. भवदीय, सनत कुमार सिंह
