नयी दिल्ली। एअर इंडिया की पांचवी निकासी उड़ान यूक्रेन में फंसे 249 भारतीय नागरिकों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंची।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को भारत शनिवार से ही रोमानिया और हंगरी के रास्ते देश वापस ला रहा है। रोमानिया और हंगरी यूक्रेन के पड़ोसी देश हैं।

‘टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया अपने पांच विमानों से अभी तक 1,156 भारतीयों को स्वदेश ला चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक और विमान दिल्ली पहुंच सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *