मॉस्को। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन की सूचना युद्ध एवं मनोवैज्ञानिक संचालन केंद्र तथा यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) की सुविधा को निशाना बनाया है, ताकि कीव द्बारा रूस के खिलाफ किए जा रहे सूचना आक्रमण को रोका जा सके।

श्री कोनाशेनकोव ने संवाददाताओं से कहा, रूस के खिलाफ हो रहे सूचना हमले को रोकने के लिए रूसी सेना ने कीव में एसबीयू तकनीकी सेवा तथा 72वें सूचना केंद्र एवं मनोवैज्ञानिक संचालन केंद्र पर घातक हथियारों से हमला किया है।
उन्होंने आगे कहा कि सैन्य अभियान के दौरान किसी भी रिहायशी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *