वाशिगटन। अमेरिका के प्रभावशाली सांसद क्रिस मर्फी ने कहा कि उनका देश भारत और अमेरिका की मित्रता को गहरा करने के लिए भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है।

निकट पूर्व, दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और आतंकवाद विरोधी मामलों के लिए सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष मर्फी ने कहा, ” भारत और अमेरिका के संबंध निस्संदेह पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे और हमारी गहरी होती मित्रता के लिए अमेरिका भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है।
भारत और अमेरिका के संबंधों पर सीनेट में सुनवाई के दौरान मर्फी ने कहा कि द्बिपक्षीय संबंध एक अच्छे कारण के लिए मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब से पांच साल बाद भारत दुनिया की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। भारत पहले ही दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पिछले साल यह दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था था।

मर्फी ने कहा कि भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान, भारत का ‘बायोफार्मास्युटिकल उद्योग अमेरिका और शेष दुनिया में पीपीई किट तथा टीकों के प्रमुख उत्पादक के रूप में उभरा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *