(रोहित सेठ संग मनीषा )

वाराणसी :-  होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन की 267वी जयंती विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में पांडेयपुर स्थित अक्षैवर क्लीनिक शिवम होमियो रिसर्च सेंटर में मनाया गया, इस अवसर पर पूर्वांचल के तीन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक जिनकी होम्योपैथिक क्षेत्र में आज तीसरी पीढ़ी कार्यरत है जिसमें डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा, डॉ पीके मुखर्जी, डॉक्टर एस के एस श्रीवास्तव ,को डॉक्टर एस एन मुखर्जी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मेडिकल एसोसिएशन आफ होम्योपैथी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर ए के सिंह, सचिव डॉक्टर आर के यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, संयोजक व प्रदेश सचिव डॉ एस पी पटेल ,डॉ योगेश सिंह ,डॉक्टर प्रदीप गुप्ता, डॉ प्रकाश चंद्रा ,डॉ आशुतोष विश्वकर्मा, डॉ विजय नारायण सिंह डॉ०के०के०सिंह, डॉ ० प्रमोद पाण्डेय एवं डॉ विनोद मिश्रा सहित शहर के कई अन्य होम्योपैथिक चिकित्सक एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर ए के सिंह ने कहा कि होमियोपैथी का तभी विकस संभव है जब इसको आयुष से अलग कर मुख्य चिकित्सा के रुप में मान्यता दी जाय क्योंकि यह विश्व की दूसरी प्रमुख पसन्द चिकित्सा  पद्धति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *