वाराणसी 17 अप्रैल सेण्ट के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, नेवादा, जाल्हूपुर, वाराणसी की ओर से विगत दिनों आयोजित अन्तर्विद्यालयीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आज रविवार, 17 अप्रैल 2022 को प्रातः 9 बजे से विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें तीन वर्गों में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने क्रमश: कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन व साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रविशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी के सहमण्डलाध्यक्ष अनूप नागर द्वारा संस्थापक स्व. कैलाशचन्द्र शर्मा व स्व. गायत्री शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह के प्रारम्भ में समृद्धि तिवारी ने गणेश वन्दना पर आकर्षक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबन्धक रविनन्दन तिवारी ने, धन्यवाद विद्यालय की निदेशिका तृप्ति तिवारी ने तथा कार्यक्रम का संचालन दीपमाला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *