वर्तमान सत्र 2022 से देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूईटी के नाम से होने जा रहा है। संकल्प ट्यूटोरियल्स जो कि 21 वर्षों से बीएचयू की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान के रूप में स्थापित है। संकल्प ने अपने योग्य एवं अनुभवी अध्यापकों की टीम के माध्यम से सीयूईटी के नये पैटर्न पर बीएचयू की बी.एस.सी. बी. कॉम. बी.ए. एल.एल.बी. बी.ए.एल.एल.बी. एवं बी. बोक प्रवेश परीक्षा की तैयारी 19 अप्रैल से संस्था के सभी आठ शाखाओं पर आरम्भ करने जा रहा है। हमारा प्रयास है कि संकल्प के विद्यार्थी हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष बीएचयू की प्रवेश परीक्षा में और शानदार परिणाम देंगे। इसके साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जे.एन.यू.. कोलकाता विश्वविद्यालय एवं देश के अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों में भी संकल्प के विद्यार्थी भारी संख्या में सफलता प्राप्त करेंगे।

नये बैच में विद्यार्थियों के लिए संस्था ने अपनी अध्यापन शैली में कुछ महत्वपूर्ण सुधार किया है तथा में कुछ नयी तकनीक का भी प्रयोग आरम्भ कर रहा है ताकि संकल्प के विद्यार्थी पिछले वर्षों की तुलना में और

बेहतर परिणाम दे सकें। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए

*6000 से ज्यादा प्रश्नों का महत्वपूर्ण क्वेश्चन बैंक

● सीयूईटी के नये पैटर्न पर आधारित वेरी सिमलर

● कम्प्यूटराइज्ट अपडेटेड कोर्स मैटेरियलस

  • अपडेटेड प्राब्लम शीट्स आदि की उत्तम व्यवस्था की है ताकि यहाँ के छात्र/छात्राएँ शत-प्रतिशत परिणाम दे सकें।

वाराणसी स्थित संकल्प ट्यूटोरियल्स के प्रबन्ध निदेशक अशोक चौरसिया ने बताया कि सीयूईटी के नये पैटर्न पर बीएचयू की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में अलग-अलग कक्षाएँ चल रही है। विद्यार्थी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में कम्प्यूटराइज्ड कोर्स मैटेरियल्स एवं क्वेशन बैंक पूरी तरह से अपडेट किया गया है। वर्ष 2021 में बीएचयू की प्रवेश परीक्षाओं में संकल्प के 782 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रबन्ध निदेशक अशोक चौरसिया, निदेशक डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. संजय

चौरसिया, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक संजय भगत, विनोद पाल, अखिलेश प्रजापति, अमन श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव

आदि मौजूद थे।

संकल्प ट्यूटोरियल्स की सभी आठ शाखाओं में बीएचयू प्रवेश परीक्षाओं हेतु नये बैच 19 अप्रैल मंगलवार से आरम्भ होंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *