बार्सिलोना : ठीक 17 साल पहले 18 साल के राफ़ेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतकर पहली बार विश्व रैंकिग में शीर्ष 10 में जगह बनाकर टेनिस जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उन्हीं के देश स्पेन के कार्लोस अलकारेज ने रविवार को यहां अपने आदर्श खिलाड़ी के नक्शेकदम पर चलकर इतिहास दोहराया। उन्होंने भी बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतकर 18 साल की उम्र में विश्व रैंकिग में शीर्ष 10 में जगह बनायी।

अलकारेज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में हमवतन स्पेनिश खिलाड़ी पाब्लो बुस्टा कारेनो को 6-3, 6-2 से हराया। यह इस सत्र का उनका तीसरा खिताब है। अलकारेज ने बाद में कहा, ”यह मेरे लिये काफी मायने रखता है। मैं बचपन से यह टूर्नामेंट देखता रहा हूं और मेरा सपना इसमें खेलना और खिताब जीतना था। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैं स्पेनिश टेनिस इतिहास का हिस्सा बन गया हूं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *