वाराणसी। तिलिस्मी दुनिया के बेताज बादशाह सिकंदर का जादू 29 अप्रैल को नागरी नाटक मंडली में काशीवासियों को देखने को मिलेगा।
बुधवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकारों से रूबरू थे।
मशहूर जादूगर सिंकदर ने बताया कि काशी में तो बहुत बार आए है मगर अपना शो लेकर पहली बार आगमन हुआ है।
बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में हमे काशीवासियों पर बहुत भरोसा है कि शो में हमारे चार चांद लगा देंगे। बताया कि इससे पहले जनवरी में प्रयागराज में उनका शो हिट रहा।
पहली बार लाव लश्कर के साथ नागरी नाटय मंडली, कबीर चौरा में बाबा विश्वनाथ की और गंगा जमुनी तहजीब की नगरी काशी में आ च चुके शो चालू होने से पूर्व ही इस महान नगरी के कला प्रेमियों का उत्साह उनके शो को लेकर उत्साहित कर रहा।
जादूगर सिकंदर ने काशी में हो रहे विकास की भी खूब सराहना की और कहा कि जो भारत की ही अनुपम संस्कृतिक धरोहर को जन समुदाय के सामने लेकर आए हैं, कला को कला की दृष्टि से अशीष दे।
वहीं अतुल जोशी ने बताया की जादूगर सिकंदर एक मानवता के समर्थक कलाकर है। जादू द्वारा समाजिक सेवा उनका युगधर्म है मैजिक के माध्यम से समाजिक कुरीतिया दूर करना उनका युग धर्म है।
बताया की काशी में इतने कुछ नया दिखाने वाले हैं कि इस से पूर्व कोई जादूगर नहीं दिखाया। पूरा न्यू स्टाइल में नए नए करतब होंगे जिसमे करोड़ों वर्ष पूर्व विलुप्त डायनासोर को मंच पर प्रस्तुत करना हो या सलीम अनारकली का दृश्य पेश करना हो । और भी अनेक करतब होंगे जो दिल दिमाग को मुग्ध कर देगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *