मनीला : मध्य फिलीपीन में एक पुराना पुल ढहने से कई वाहन नदी में गिर गए, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ऑस्ट्रिया के एक नागरिक की भी मौत हो गई और उसकी पत्नी सहित कम से कम 23 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा बधुवार दोपहर बोहोल प्रांत में तटीय शहर लोय में हुआ।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल एदुआर्डो वेगा ने बताया कि पुल पर जाम लगने से उसपर कई वाहन फंस गए थे, जिससे वह अधिक भार नहीं सह पाया और ढह गया। इनमें रेत और बजरी से लदा एक ट्रक भी शामिल है। वेगा ने पत्रकारों से कहा, ” ट्रक और उसके सामान का भार बहुत अधिक था, जिसकी वजह से पुल ढह गया। दरअसल यह पुल काफी पुराना था और 2013 में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद अधिकारियों ने एक नए पुल का निर्माणकायã पूरा होने तक इसके अस्थायी इस्तेमाल की अनुमति दी थी। पुलिस ने बताया कि नदी में गिरे दर्जनों वाहनों में से एक कार और दो मोटरसाइकिल को अभी तक बाहर निकाला गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *