मेलबर्न | आस्ट्रेलिया ने जून . जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिये तीनों प्रारूपों में अपनी पूरी मजबूत टीम का ऐलान किया है । आस्ट्रेलिया टीम गॉल में दो टेस्ट खेलेगी जिसके लिये 16 सदस्यीय टीम चुनी गई है । इसमें हालांकि मार्कस हैरिस को जगह नहीं मिली । दौरे की शुरूआत तीन टी20मैचों से होगी जिसके बाद पांच वनडे मैच खेले जायेंगे । स्टार खिलाड़ी जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल की सीमित ओवरों की टीमों में वापसी हुई है ।

नये मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का टीम के साथ यह पहला दौरा होगा । टेस्ट कप्तान पैट कमिस टी20टीम में नहीं है जबकि स्पिनर एडम जाम्पा अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पूरे दौरे से बाहर रहेंगे । आस्ट्रेलिया ए टीम हम्बनटोटा में चार दिवसीय दो मैच खेलेगी । मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा ,” आस्ट्रेलिया ए के मैच होने से खिलाड़ियों को टेस्ट टीम के लिये दावा पुख्ता करने का मौका मिलेगा ।
टीमें :
टेस्ट : पैट कमिस (कप्तान), एश्टोन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर
वनडे : आरोन फिच (कप्तान),एश्टोन एगर, एलेक्स कारी, पैट कमिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर
ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस
टी20: आरोन फिच (कप्तान),सीन एबट, एश्टोन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन, डेविड वॉर्नर , मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन
दौरे का कार्यक्रम :
सात जून : पहला टी20, कोलंबो
आठ जून : दूसरा टी20, कोलंबो
11 जून : तीसरा टी20 , कैडी
14 जून : पहला वनडे, कैंडी
16 जून : दूसरा वनडे, कैंडी
19 जून : तीसरा वनडे, कोलंबो
21 जून : चौथा वनडे, कोलंबो
24 जून : पांचवां वनडे, कोलंबो
29 जून से तीन जुलाई : पहला टेस्ट , गॉल
आठ से 12 जुलाई : दूसरा टेस्ट , गॉल ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *