वाराणसी। जनपद कमिश्नरेट पुलिस के थाना प्रभारी चौक शिवाकांत मिश्रा ने जहां हैदराबाद से आये यात्रियों की सहायता करने के साथ ही मानवता की एक मिशाल भी कायम किया, जिससे वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का एक बेहतरीन चेहरा भी जनता के सामने आया जिसकी काफी प्रशंसा भी की जा रही है। बताते चले कि हैदराबाद से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन व काशी भ्रमण करने परिवार समेत आये सोमेश्वर राव अत्यधिक धूप व स्वास्थय खराब होने के कारण एवं वाहन उपलब्ध न होने के कारण काफी परेशान नजर आ रहे थे, वहीं धूप के कारण उनका व उनके परिवार का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा थो, जिसे लेकर वो काफी परेशान थे। वहीं थाना प्रभारी चौक शिवाकांत मिश्रा भी क्षेत्र में भ्रमण करते हुये उक्त स्थान पर पहुंच गये और उनकी समस्याओं को सुनकर मानवीय दृष्टिकोण से अपना सरकारी वाहन मंगवाकर उनको एवं उनके परिजनों को उनके गंतव्य तक भिजवाने का मानवीय कार्य किया गया। वाराणसी पुलिस का यह कार्य देखकर यात्री सोमेश्वर राव और उनके परिजनों द्वारा चौक पुलिस के साथ-साथ कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की प्रसंशा करते हुए धन्यवाद दिया गया एवं काशी विश्वनाथ से प्रार्थना किया कि वाराणसी की पुलिस और वाराणसी की जनता हमेशा स्वस्थ्य व दिर्घायु रहे। वहीं मौके पर मौजूद आम लोगों के द्वारा थाना प्रभारी की काफी प्रशंसा भी की जा रही थी, जो क्षेत्र में चर्चा का विशय भी बनी हुई है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *