वाशिगटन :पंजाब और तमिलनाडु के दो भारतीय छात्र समूहों ने ‘नासा 2022 ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज नामक प्रतियोगिता में जीत हासिल की। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने 29 अप्रैल को एक ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में इसकी घोषणा की। प्रतियोगिता में 58 कॉलेज और 33 उच्च विद्यालय (हाईस्कूल) की 91 टीम ने हिस्सा लिया था।

इस बार अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के समूह को एक मानवचलित रोवर का डिजाइन तैयार करने को कहा गया था, जो सौर तंत्र में पाए जाने वाले चट्टानी पिड (रॉकी बॉडी) तक पहुंच सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के डिसेंट चिल्ड्रन मॉडल प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों ने ‘हाई स्कूल डिवीजन में एसटीईएम एंगेजमेंट पुरस्कार जीता। तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम को सोशल मीडिया अवार्ड में कॉलेज/विश्वविद्यालय श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *