आयोवा (अमेरिका): अमेरिका के आयोवा में एमेस शहर में एक गिरजाघर के बाहर बृहस्पतिवार रात को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और हमलावर भी मारा गया। स्टोरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, एमेस के बाहरी इलाके में स्थित गिरजाघर ‘कॉर्नरस्टोन चर्च के बाहर हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें हमलावर भी शामिल है।

यह गिरजाघर डेस मोइनेस के पास है। शेरिफ के कार्यालय ने गोलीबारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन केसीसीआई-टीवी को बताया कि उन्हें शाम 6:51 बजे कई फोन आए। शेरिफ के कार्यालय का कहना है कि अब लोगों को कोई खतरा नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *