वाशिगटन :अमेरिका के वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो (बीआईएस) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उसने विमान और जहाज निर्माण कंपनियों सहित नई ब्लैकलिस्टेड 71 रूसी संस्थाओं के नाम प्रकाशित किए। ब्यूरो ने नोटिस में कहा, रूस के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण करने के जवाब में अमेरिकी वाणिज्य विभाग 71 रूसी संस्थाओं को जोड़कर निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) में संशोधन कर रहा है … ।

इन संस्थाओं को अमेरिकी सरकार द्बारा निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा हितों या अमेरिका की विदेश नीति के विपरीत कार्य करते पाया गया है। ब्यूरो ने कहा कि इन संस्थाओं में चकालोव नोवोसिबिस्र्क एविएशन प्लांट, इरकुत्स्क एविएशन प्लांट, सेंट पीटर्सबगã शिपबिल्डिग इंस्टीट््यूशन क्रायलोव 45, सुदूर पूर्वी जहाज निर्माण एवं जहाज मरम्मत केंद्र और ऑल रशियन रिसर्च इंस्टीट््यूट ऑफ एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स शामिल हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *