बेंगलुरू | राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के तैयारी शिविर पर बृहस्पतिवार को कोविड-19 का प्रकोप दिखा जब स्ट्राइकर गुरजंत सिह और मुख्य कोच ग्राहम रीड सहित पांच खिलाड़ी वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए। बुधवार सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था। संक्रमित लोगों में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और उन्हें यहां पृथकवास पर रखा गया है। हॉकी इंडिया ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”राष्ट्रमंडल खेल 2022 की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

टीम के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ”गुरजंत और ग्राहम रीड संक्रमित हो गए हैं। टीम का वीडियो विश्लेषक अशोक कुमार चिन्नास्वामी भी पॉजिटिव पाया गया है।गुरजंत के अलावा पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी आशीष कुमार टोप्नो हैं।यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के परिसर में चल रहे शिविर में 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिह, पवन, ललित कुमार उपाध्याय, हरमनप्रीत सिह, वरूण कुमार और अमित रोहिदास शामिल हैं।

खिलाड़ी एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद शिविर में पहुंचे हैं।शिविर 23 जुलाई को संपन्न होगा जिसके बाद टीम बîमघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होगी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 18,819 नए मामले सामने आए हैं। देश के अब सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख चार हजार 555 है। देश में 39 नई मौतों के साथ संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या पांच लाख 25 हजार 116 हो गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *