नुसा दुआ (इंडोनेशिया ) : अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वाशिगटन और बीजिग के बीच हाल में बढ़ी कड़वाहट को खत्म करने या कम से कम करने की कवायद के तौर पर शनिवार को चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। ब्लिंकन और वांग यी इंडोनेशिया के बाली में बातचीत कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले वे 20 अमीर और बड़े विकासशील देशों के समूह के शीर्ष राजनयिकों की बैठक में शामिल हुए, जिसमें यूक्रेन में रूस के युद्ध और इसके असर से निपटने पर आम सहमति नहीं बन पायी।

वांग और ब्लिंकन के शुल्क, व्यापार और मानवाधिकार से लेकर ताइवान तथा दक्षिण चीन सागर संबंधी विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है। जब दोनों नेता बंद कमरे में बैठक के लिए जा रहे थे तब ब्लिंकन ने कहा, ”अमेरिका और चीन के बीच जटिल तथा परिणामी संबंधों की स्थिति में काफी मुद्दों पर बात करने की आवश्यकता है और मैं रचनात्मक एवं सार्थक बातचीत के लिए उत्साहित हूं। वहीं, वांग ने कहा, ”दोनों देशों के लिए सामान्य बातचीत करना और यह सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करना है कि यह रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ब्लिंकन और वांग के बीच वार्ता से कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *