न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क मेट्रो को 2009 में बम से उड़ाने की साजिश रचने के दोषी अलकायदा के एक आतंकवादी के पिता को अमेरिका से अफगानिस्तान भेज दिया गया है। मोहम्मद वली ज़ाज़ी (66) को फरवरी 2012 में वीज़ा धोखाधड़ी, न्याय में बाधा डालने आदि का दोषी ठहराया गया था।

एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि ‘यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई)के ‘इंफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस(ईआरओ) डेनवर फील्ड ऑफिस ने 13 जून को ज़ाज़ी को देश से अफगानिस्तान भेज दिया। ज़ाज़ी का बेटा, नजीबुल्लाह ज़ाज़ी अलकायदा से जुड़ा है और उसे 2009में न्यूयॉर्क मेट्रो पर बमबारी की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था। ज़ाज़ी अगस्त 1990 में अमेरिका आया था और अक्टूबर 2007 में यहां का नागरिक बन गया था। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायाधीश द्बारा फरवरी 2012 में उसे दोषी ठहराया गया था और उसे 54 महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।ज़ाज़ी की नागरिकता नवंबर 2018 में समाप्त कर दी गयी थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *